हिंदी साहित्य वैभव

EMAIL.- Vikasbhardwaj3400.1234@blogger.com

Breaking

गुरुवार, 16 अगस्त 2018

अपना कोई जा रहा लौट के नही आने वाले सफर से.......

मेरे प्रिय राजनीतिज्ञों में एक, अटल जी, कुशल रणनीतिकार, कवि, एक बेहद प्रतिभा सम्पन्न व्यक्तित्व...
जीवन मृत्यु के बीच हैं,...अभी नाज़ुक स्थिति में...

अटल जी की स्थिति बहुत गंभीर बनी हुई है। जीवन रक्षक प्रणाली पर है हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि वे सामान्य स्थिति में आयें  

आप यूँ तो छोड़ कर ऐसे हम - सबको जा नही सकते ।
अब उठ़ो भी हे जनप्रिय ये कैसी आपकी खामोशी है ।।

© विकास भारद्वाज सुदीप 

      उठो अटल अभी लड़ना है, ये देश सारा पुकार रहा ।
      योद्धा  हो  तुम  कुरुक्षेत्र के, काल से कैसे हार रहा ।।

                        © शीतल वोपचे 

      हे !   कवि  कुलश्रेष्ठ   उठो   यूँ   हार  न  मानो तुम,
      मौत तुम्हें हरा नहीं सकती, इस बात को मानो तुम ।।

                      © कुमार सागर 


दिये जैसा समर्पण हो वही नेता कहाता है|
सुहाने बोल से अपने विरोधी को झुकाता है|
अटल जी प्रेरणा बनकर जिएँगें कोटि बरसों तक|
वतन हित भाव का अच्छा सही सब को सुहाता है|

          © डॉ० राहुल शुक्ल 'साहिल'

अटल जो रहा है,अटल सा रहेगा
फंसे बीच कीचड़ कमल सा रहेगा 

बुझा न सकेगी तुझे कोई आंधी
सदा तेरा दीपक ये जल ता रहेगा ।।

© स्वराक्षी स्वरा 


काश! तू हँसते हुए हाथ  उठाये ।
यूँ नाम अटल सार्थक हो जाये ।।

अटल नाम था अजब काम था ।

खामोशी से तुने सबको बताया ।।

© साधना कृष्णा 


बिजलियो कौधना आज बिलकुल नही ।

आँसमाँ   के   सितारे   बचाना   तुम्हे ।।

© बृजमोहन साथी 


जिंदगी जंग ही में काटी है।
अटल है जंग मेरी साथी है।।

© कौशल कुमार पाण्डेय 

सदा  सलामत की दुआ,  करूँ हाथ मैं जोड़ |
अटल रत्न तुम एक हो, कभी न जाना छोड़ ||

© दिलीप कुमार पाठक 

🇮🇳🇮🇳


उम्मीद न थी,जो हो गया वो भी देखना पड़ेगा,
एक  शाश्वत  प्राण को पाखंड सहना पड़ेगा,
इस  राजनीति  की  नीति  भी देखिए जनाब,
अटल महाप्रयाण को आधिकारिक पुष्ट होना पड़ेगा


© खुशीराम बाजपेई


कुटिल  विषैले  अट्टहास  से,
    काल  सदा  विजयी  बनकर।
दे जाता  अमिट घाव मन को,
    आज  काल  कल  में सनकर।।


    © शुभा शुक्ला मिश्रा 'अधर'


दीप सदा जलता रहे,    
                  होत सदा गुणगान। 
नमन सारा जगत करे ,
                   जय अटल जी महान ।।

अमर हो गए प्रिय कविवर, 
                    सुंदर वक्ता महान।
श्रद्धांजलि अटल जी को,  
                    हर मन में पाये स्थान।।
                   
           ©भुवन बिष्ट


तोड़ गए बन्धन सभी, हृदय गए वो चीर ।
जन -जन के नेता बने, अटल बनी तस्वीर।।


                            ©मुकेश शर्मा "ओम"


वो अटल अमर हो गए।
वो आज थे कल हो गए।
विखेर कर यादें  अपनी,
 वो आँखों में नम हो गए।

©विवेक दुबे "निश्चल"



 ताज़ा प्रेस रिलीज

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

हिंदी साहित्य वैभव पर आने के लिए धन्यवाद । अगर आपको यह post पसंद आया हो तो कृपया इसे शेयर कीजिये और comments करके बताये की आपको यह कैसा लगा और हमारे आने वाले आर्टिक्ल को पाने के लिए फ्री मे subscribe करे
अगर आपके पास हमारे ब्लॉग या ब्लॉग पोस्ट से संबंधित कोई भी समस्या है तो कृपया अवगत करायें ।
अपनी कविता, गज़लें, कहानी, जीवनी, अपनी छवि या नाम के साथ हमारे मेल या वाटसअप नं. पर भेजें, हम आपकी पढ़ने की सामग्री के लिए प्रकाशित करेंगे

भेजें: - Aksbadauni@gmail.com
वाटसअप न. - 9627193400

विशिष्ट पोस्ट

सूचना :- रचनायें आमंत्रित हैं

प्रिय साहित्यकार मित्रों , आप अपनी रचनाएँ हमारे व्हाट्सएप नंबर 9627193400 पर न भेजकर ईमेल- Aksbadauni@gmail.com पर  भेजें.