हिंदी साहित्य वैभव

EMAIL.- Vikasbhardwaj3400.1234@blogger.com

Breaking

शनिवार, 23 जून 2018

5:40 pm

धमकी ! धमकी ! गीदड़ भभकी, देते हैं

धमकी ! धमकी ! गीदड़ भभकी, देते हैं हमको रोज़-रोज़.
हाथों में थामे रहते हम, जैतून-शाख, मैत्री-सरोज.
आये दिन शांति कपोतों का, बढ़-बढ़कर क़त्ल किया जाता.
भारत के सभी प्रयासों को, नफरत से टाल दिया जाता.
दुष्टों को उनकी भाषा में, उत्तर तो देना ही होगा.
फूलों की जगह करों में अब, शूलों को लेना ही होगा.
कुछ दिन त्यागो भी भक्तिभाव, हो सैन्यभाव से ओतप्रोत.
अब तक नहरू के देखे हैं, दिखलाओ भोले के कपोत.
जैसे सैनिक के कटे शीश वैसे अब इनके शीश काट.
भर-भर रुण्डों के ढेरों से कर दो घाटी समतल सपाट.
हर-हर बम-बम के नारों से शीतल समीर हरहरा उठे.
वह स्वर, वह कम्पन नाद जगे थरथर बैरी थरथरा उठे.
हाथों में धारो अस्त्र-शस्त्र, गंगाजल का करवा धर दो.
भक्तो ! घाटी का श्वेत-श्वेत कण-कण रक्तिम-भगवा कर दो.
हो सिंह अगर तो सिद्ध करो यह भभकी और नहीं सहनी.
सदियों से अमरनाथ ने भी मुण्डों की माल नहीं पहनी.

आदित्य तोमर
वज़ीरगंज, बदायूँ

3:35 am

आदमी गिर गया अपनी औकात से - राजेश मिश्र प्रयास

आदमी गिर गया अपनी औकात से ।
झूठ भी वोलता अपने माँ-बाप से ।।
आज नांगो से इतना है खतरा नही,
टूट जाता स्वयं अपने हालात से ।।
झूठ ---------

गुरु ने मांगा था जाके अँगूठा स्वयं
जा छला शिष्य सच्चा भी वकवास से
झूठ-------

वो गरूड माता विनता छली क्यों गयी
दासी बनना पड़ा सर्प विश्वास से
झूठ------

शाप जननी ने खुद पुत्रों को दे दिया
सर्प बच न सके करके खुद पाप से
झूठ-----

राजेश मिश्र प्रयास

12:52 am

सज़ल क्या है ---

आजकल "सजल "- नाम से भी साहित्य की एक विधा विकसित हो रही है ।
     इसका स्वरूप गजल जैसा ही होता है लेकिन गजल जैसे सख्त नियम  नही होते ।
      इसे लिखने के लिए --

1--किसी बहर की जरूरत नही पड़ती । पहली पंक्ति में जितनी मात्राएं होती है अंत तक अन्य पंक्तियों में भी उतनी ही मात्राएं होनी आवश्यक है ।
2--दो दो पंक्तियों का एक शेर होता है ।
3- हर शेर स्वतन्त्र होता है
4- इसमे उर्दू के शब्दों के स्थान पर हिंदी के शब्दों का प्रयोग होता है ।
5- गेयता गजल की तरह इसका भी आवश्यक तत्व होता है ।।

डॉ  अनिल गहलौत इस विधा के प्रवर्तक माने जाते है । उन्होंने ही इस सजल के रूप में प्रतिष्ठित किया है ।।

सुशीला जोशी
मुजफ्फरनगर

शुक्रवार, 22 जून 2018

8:29 pm

कहीं कोई कशिश तो है मेरे दिल बर की आंहो में

 मुक्तक

1
कहीं कोई कशिश तो है मेरे दिलबर की आंहो में ।
मुझे जन्नत नज़र आई मेरे दिल बर की बाँहों में ।।
करूँ मैं इल्तजा रब से उसे महफूज तुम रखना ,
नहीं कांटा चुभे कोई मेरे दिल बर की राहों में ।।

2
करे तन मन को जो पावन वो गंगा जल बना देना ।
बुझा  दे  प्यास  धरती  की  वही बादल बना देना ।।
मैं  तो  हो  गया हूँ इस कदर उस रूप पर मोहित,
लगे  नयनों  में  जो उसके वही काजल बना देना ।।

राजेश शर्मा  प्र. अ.
नगर पंचायत रिठौरा बरेली
8:16 pm

मनहरण घनाक्षरी- बृजमोहन श्रीवास्तव


स्वस्थ यदि रहना है , बात यही कहना है ।
खुशहाल जीवन का ,योग गुरु मंत्र  है ।।

योग करे रोग दूर , खुशी मिले भरपूर ।
प्रकृति का रूप योग , ईश्वर का यंत्र है ।।

भोर मिले प्राण वायु , इससे बढ़े है आयु ।
सूरज का नमस्कार , मानो गणतंत्र है ।।

योग दिवस है आज , करो कुछ नया काज ।
छोड़ना है नशे सभी , फैलता अन्यंत्र है ।।

कवि बृजमोहन श्रीवास्तव "साथी"डबरा

5:48 pm

कलाधर छंद - जितेन्द्र चौहान


व्याप्त आज रोग शोक वासना दिखे प्रकोप,
              हीन दीन जो दशा सचेत आप होइये।
मानवीय कृत्य हो गये जघन्य पाप श्राप,
              सावधान कालसर्प के न बीज बोइये।।
धार साधना हिये भरो नवीन तेज ओज,
           पश्चिमी बयार दंश धर्म को न खोइये।।
मूल्यवान तत्व योग जो रखे सदा निरोग,
        नित्य दिव्य चाहता अमूल्य को सँजोइये।।

~जितेन्द्र चौहान "दिव्य"

4:45 am

ग़ज़ल- जादूगर सा काम किया है यार तुम्हारी भाभी ने

जादूगर सा काम किया है यार तुम्हारी भाभी ने
एक मकां को धाम किया है यार तुम्हारी भाभी ने

दिल छलनी, बेक़ाबू सांसें, घायल नज़रें, चाक जिगर
लगभग क़त्ल-ए-आम किया है यार तुम्हारी भाभी ने

कुछ सूफ़ी तासीर तो पोशीदा है उनकी सोहबत में
मुझको भी ख़ैयाम किया है यार तुम्हारी भाभी ने

दौर-ए-ख़जां में ख़ाक़ हुए इक डाल से बिछड़े किस्से को 
गुल-गुलशन-गुलफ़ाम किया है यार तुम्हारी भाभी ने

इतने व्रत-उपवास-अमावस-पूनम सब मेरी ख़ातिर?
पत्थर शालिग्राम किया है यार तुम्हारी भाभी ने

संगतराशी के गुर जा कर उनसे सीखो बुतकारों
मुझ कंकर को श्याम किया है यार तुम्हारी भाभी ने 

© Prabudha Saurabh 
चित्र :- फेसबुक 

12:25 am

ग़ज़ल- फुरकत के लम्हों में

फुरकत के लम्हों में नैन अब चार कर लूं मैं ।
दानिशतां  सनम  मेरे  तुझे  प्यार कर लूं मैं ।।

खुद को भुला दुं खो जाऊं कुछ इस तरह तुझमें  ।
होने  लगी   हूं   अब   तेरी  इकरार  कर  लूं  मैं ।।

शरमा के यूँ नज़रें उठ के झुक ही गई मेरी ।
खामोश होठों से अब यूँ इजहार कर लूं मैं ।।

तसव्वुर में  हमनशी  छू  कर  मैं तुझको देखूँ ।
दिल  मे रख के तुझको बातें हजार कर लूं मैं ।।

हो  जाऊं  मैं  फना  कुछ  ऐसे  काम  आऊं ।
आगोश में भरके तुझे खुद पे वार कर लूं मैं ।।

सना परवीन 'महनाज'
   हरदोई (उ०प्र०)

गुरुवार, 21 जून 2018

9:24 pm

ग़ज़ल - मुहब्बत दिलों की कहानी कहेगी

मुहब्बत दिलों की कहानी कहेगी.....
या  मेरे  अश्रुओं को पानी कहेगी.....

कहा  जाए  कैसे  मुहब्बत के मारे...
ये चाहत दिलों की रवानी कहेगी.....

बहुत  हैं  दिवाने  तुम्हारें यहां पर...
ये  दुनिया  तुझे मेरी रानी कहेगी.....

कयामा नहीं हैं सिवा तेरे दिल के...
न ये दिल को बस्ती पुरानी कहेगी.....

अदा देख तेरी हुए मदहोश हम तो...
अदा को ना दुनिया दिवानी कहेगी.....
                                    
कलम से गजल तक लिखेंगे तुम्हीं को...
कलम जो तुम्हें अब निशानी  कहेगी.....
                 
पारस गुप्ता  (शायर दिलसे)
चंदौसी (सम्भल)
9:23 pm

मुक्तक - लगाओ घर की सब झाड़ू

लगाओ घर की सब झाड़ू , 
                 इसी में योग होता है ।
उसी के बाद फिर पोछां ,
           कहाँ फिर रोग होता  है।।
बचे गर कुछ समय *साथी*,
         तो बर्तन साफ कर लेना ।
करो फिर ध्यान पत्नी का ,
              तभी संजोग होता है ।।

बृजमोहन श्रीवास्तव "साथी"
                               डबरा (म० प्र०)

बुधवार, 20 जून 2018

6:31 pm

वक़्त रूठा है मेरी माई से - रघुनंदन शर्मा

एक ग़ज़ल मुलाहिज़ा करें :-

वक़्त   रूठा   है   मेरी   माई   से
चूड़ियाँ   छीन   लीं   कलाई   से।

अपने कपड़ों प् नाज़ था जिसको
पेट  भरती  है  अब   सिलाई  से।

कितनी अज़्मत ख़ुदा ने बख़्शी है
झुक  के  पर्वत मिला  है  राई से।

ऐसी   दौलत   प्   भेजिए  लानत
जिसने  नफ़रत  करा  दी भाई से।                                               
उस   पुजारी   की   आस्था  झूठी
 प्यार  करता  नही   जो   माई  से।

आपको  छोड़   देगी  वो  लड़की
आप  डरते   हो  जग  हँसाई  से।

 -   रघुनंदन शर्मा "दानिश"
        जबलपुर (म०प्र०)

मंगलवार, 19 जून 2018

8:53 pm

कश्मीर का साढे तीन साल के गठबंधन पर प्रस्तुत कविता - राजेश मिश्र 'प्रयास'

महबूबा मुफ्ती रूठ गयी सरकार वहां की टूट गयी
इतने दिन तक कहर ढहाया कर सैनिक पर बार
आज क्यों टूट गयी सरकार -------
साढे तीन साल तक जमकर सिर फूटे थे सेना के
महबूबा की शाजिस से ही हाथ बधे थे सेना के
काश्मीर की उस वादी में खेल चला सरकारों का
पी डी पी ने जमकर देखो साथ दिया गद्दारों का
आतंकी बुरहान मरा जमकर रोयी    सरकार
आज क्यों--------------------------------------
गोगोई जमकर बरसे थे हिल गये पत्थर बाज सभी
हाथ खुले होते मेजर के मिट जाते गद्दार सभी
औरंगजेब और सिराज बुखारी मार दिये गद्दारों ने
तब जाकर गठबंधन तोडा दिल्ली के दरबारों ने
महबूबा ने हिला के रख दी बी जे पी सरकार 
आज क्यों -----------------------------
तीन सौ सत्तर पैंतीस एक पर बात नहीं क्यों बन पाई
गठबंधन के इस कूकर में दाल नही क्यों गल पायी
हमको जुमले मिले सदा ही सदा दिखाया झांसा है
सत्ता को ही हथियाने की रही सदा परिभाषा है
किस पर करे भरोसा जनता निकले सभी मक्कार
आज क्यों टूट गयी सरकार -------
राजेश मिश्र "प्रयास"
बीसलपुर (पीलीभीत)

सोमवार, 18 जून 2018

1:34 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में साधना कृष्ण की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल  1
वज्न - ‌2122    2122  212
काफिया - आज
रदीफ - है

आदमी   ही   आदमी   का राज है ।
अब तो खुद पर ही गिराता गाज है ।।

नाज  से  पाले कुलों के दीप को ।
आज भी इन बेटियों  पे नाज है ।।

हँस के जो दी लटों को फेंक वो ।
आह भर वे कहते क्या आगाज़ है ।।

कान में आकर कही ये जिंदगी ।
गैर की आवारगी ही  ख़ाज  है  ।।

लोक  तंत्र  में  नसीहत  पाक  है ।
इस हरम में  न्याय भी नाराज़ है ।।

साधना कृष्ण

ग़ज़ल 2
वज्न - 2122  2122   212
क़ाफिया- अत स्वर
रदीफ - हो गई

आसमाँँ से ही कयामत हो गई  ।
आदमी से ही  शरारत  हो  गई ।।

तारीखें  तो यूँ  बदलती हैं  ऐसे ।
मौज़ से  भारी बगावत  हो गई ।।

हो  गयी  तंगी फुर्सत की लो जरा ।
रौशनी की तब जलालत  हो  गई ।।

ना रहो  मगरूर  खुद में तुम   कभी ।
रुसवाई  की अब इजाजत  हो  गई।।

आपने जो देख़ के नज़रें  फेर ली।
आप से हमको मोहब्बत हो गई ।।

चंद  आँसू  और  यादें आपकी ।
जिंदगी की तो अमानत हो गई ।।

राह  में  थामे  चले  जो  अंगुली ।
फ़क़्त रुसवाई की आदत हो गई ।।

साधना कृष्ण

ग़ज़ल  3
वज्न 122    122   122   122
क़ाफिया -ई
रदीफ-कहेगी

शराफ़त  तुम्हारी कहानी कहेगी।
फ़साना  बना के रवानी  कहेगी ।।

अदायें  तुम्हारी ये मौसम सुहाना ।
फ़ना हो  गये  तो दिवानी कहेगी ।।

तुम्हारी जवानी अमानत रहेगी ।
हमारी नगीना निशानी कहेगी ।।

तख़ातुब नहीं हो कहीं नाम मेरा ।
यही  आऱजू  है सुहानी  कहेगी ।।

जब्र का ज़हर साधना मत पियो तुम ।
तड़प  के   यही   जिंदगानी  कहेगी ।।

तख़ातुब - पता
जब्र -   मजबूरी

साधना कृष्ण

ग़ज़ल 4
वज्न - 122   122    122   22
काफिया - अर
रदीफ - जाओगे

जो तुम बचके हमसें निकल जाओगे ।
हमें   देखतें    ही   ठहर    जाओगे  ।।

अज़ब नूर है इस चमन में ये हमदम ।
अगर  तुम  समेटे  बिखर  जाओगे ।।

अंजामे - मुहब्बत का होगा जग जाहिर ।
लेकर दर्द तुम फिर किधर जाओगे ।।

चढ़ेगी जो तलवार पर गर्दन फिर  ।
तभी तुम वादा से मुकर जाओगे ।।

ख्वाबों को सजा अपनी पलकों पर ।
सुनों तुम भी खुद ही निखर जाओगे ।।

साधना कृष्ण

ग़ज़ल 5
बह्र - 22  2122     2122   122
काफ़िया - आना
रद़ीफ़   - हुआ है

मेरे चाँद का जग ये दिवाना  हुआ है ।
वो तो जान बुझ ही अंजाना हुआ है ।।

रूठी हो हया ही जिससे आखिर भला क्यूँ ।
तब लगता जमाना ही बेगाना हुआ है ।।

भादों की तरह बरसे ये आँखें हमारी ।
इनको है वहम मौसम सुहाना हुआ है ।।

जिन्हें भूलने की हर कोशिशें ना  हुई कम ।
देखो किस तरह नज़रें चुराना हुआ है ।।

जबसे हो गये मगरूर वो मुझसे अब तो ।
तेरे ही ख्यालों में आना जाना हुआ है ।।

साधना कृष्ण

ग़ज़ल 6
वज्न - 2122  2122    212
काफ़िया - आने
रदीफ़ - हो गये

लोग  मजहब  के  दीवाने  हो  गये ।
पास   रहकर  भी  बेगाने  हो  गये ।।

रोज मस्जिद में जा कर मांगे दुआ ।
ख़्याल  उनके  अब  पुराने  हो गये ।।

कब तलक दूहोगे तुम इस अवनि को ।
अब  ख़ाली  तमाम  ख़जाने  हो गये ।।

मतलबे परस्ती पे जिन्हें नाज़ हैं ।
लापता  जीने के फसाने हो गये ।।

आ के कहता ख्याल तेरा यूं मुझे ।
तुझसे बिछडें अब जमाने हो गये ।।

बंद है अब खिड़कियाँ उसके घर की ।
खत्म   सारे   ही   बहाने   हो   गये ।।

तंगहाली   के   जमाने   में   अब ।
यूँ  लगे   सपने  सयाने   हो  गये ।।

साधना कृष्ण

ग़ज़ल 7
वज्न  - 1222 1222
काफ़िया - आती
रदीफ़ - है

शज़र      से      बहाती    है ।
हवा     ठंड़ी     सुहाती    है ।।

नियति  देखो  मिट्टी  की अब ।
यादें    कितना   सताती    है ।।

वादा    कोई    निभाता   कब ।
बातें     तेरी     लुभाती     है ।।

नज़र  झुक   तो  न  सकती पर ।
कसम   फिर   याद   आती   है ।।

कशिश  हो  गर  दिलों  में  तब ।
मिलन   की  आस   आती   है ।।

साधना कृष्ण

ग़ज़ल 8
वज्न - 222  222  12
काफ़िया - आर
रदीफ़ - है

यादों     का     कारोबार    है ।
जीवन   कैसा   ये   खार   है ।।

अहसासों   की   दहलीज़  पर ।
आशाओं    का   दरबार    है ।।

जग  झूठा  औ  तू  ही  सच्चा ।
मुझको   तुझसे   ही  प्यार  है ।।

मतलब   का   है  नाता  यहाँ ।
खुदगरजी   का   बाज़ार   है ।।

अपना  लो  या  तुम ठुकरा दो ।
यह दिल अब तो ख़ाकसार है ।।

आँखो  में  झांको  एक  दफ़ा ।
दिल   मेरा   तो  गुलजार   है ।।

कैसे   कह  दूँ  सब   ठीक  है ।
झगड़ो  का अब अख़बार  है ।।

साधना कृष्ण

रविवार, 17 जून 2018

7:45 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह

🌹🌹🌹जय~जय🌹🌹🌹
*🌹🌹मुहब्बत🌹🌹*
                         हिन्दी गज़लें
भारत के श्रेष्ठतम् गज़लकारों का प्यार भरा एक *गज़ल~संग्रह*🌹

आपकी श्रेष्ठतम् आठ प्यारी गज़लें सादर आमन्त्रित हैं |

गज़ल सीखने की सहज रोचक जानकारियों को और सरल करेंगें  आपकी गज़लों के सरस शेर~👍🏻

नवोदित गज़लकारों को सीखने में उपयोगी उदाहरण बनेंगी आपकी गज़लें~👍🏻

आप सभी गज़ल संग्रह साथियों को जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ~226 उ. प्र. करेगी सम्मान पत्र आदि से सम्मानित, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन के साथ ~ जो रिश्तों को मजबूती प्रदान करेगा|👍🏻👍🏻🌹🌹

जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति हमारी एकता का नाम हो, विश्वास का नाम हो, एक दूसरे की पहचान बनें हम और आप |

एक कदम हमारा आगे बढ़े , तो एक कदम आपका भी, मुहब्बत अपना पथ स्वयं तैयार कर लेगी,बढकर तो देखें~स्वार्थसिद्धता व्यक्तित्व को खोखला करने का काम करती है|इसका त्याग ही श्रेयकर है|एक साथ मिल साहित्यिक क्षेत्र में  बहुत कुछ किया जा सकता है तो आइए,आगे बढ़ें~👍🏻👍🏻

एक विशेष संदेश के साथ एक जुट हों हम सब साथी, इस गज़ल संग्रह में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें ~👍🏻

आठ गज़ले ~ चयन लाज़मी
मोहक छवि चित्र एक नया|(सुन्दर~सा फोटो) ~👍🏻
जीवन परिचय उपलब्धियों के साथ |~👍🏻👍🏻👍🏻

सहयोग राशि ~2000/-₹ मात्र

शीघ्र जमा करें, इस खाते में~

👇
खाता
नाम-दिलीप कुमार पाठक सरस
खाता संख्या-06550100030399
IFSC cobe-BARB0BISALP
(नोट-आई एफ एस सी कोड में-शून्य है, दो बी के बीच में)
बैंक ऑफ बड़ौदा
       शाखा
बीसलपुर पीलीभीत उ0.प्र0
💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎💎

और पाएँ इस साझा गजल संग्रह पर रॉयलटी

आपको सिर्फ अपने प्रकाशित गज़ल संग्रह का प्रचार प्रसार करना है, लोगों को अपना गज़ल संग्रह पढने को प्रोत्साहित करना है, प्रेरित करना है, जितना आपका गज़ल संग्रह क्रय होगा,मिलने वाली रॉयल्टी का 70 प्रतिशत वर्षान्त में आपको समारोह में बुलाकर वितरित कर दिया जायेगा, न आने पर आपके खाते में ट्रान्सफर कर दिया जायेगा |~👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻

आपका गज़ल संग्रह जितना प्रचारित प्रसारित होगा उतना क्रय होगा, क्रय सीधे पव्लिकेशन से होगा|हमारे साथ प्रचार प्रसार का कार्य और साझा संकलन विक्रय का पूरा कार्य पव्लिकेशन का होगा~👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻👍🏻🌹

अतिशीघ्र सम्पर्क करें ~👇👇

आ0 कौशल कुमार पाण्डेय आस जी (अध्यक्ष ~जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ~226)

आ0 विकास भारद्वाज जी
~ *9627193400*

आ0 बृजमोहन श्रीवास्तव जी
   ~ 99810 13061

आ0 डॉ0 लियाकत अली जी
   ~ 87264 65674

आ0 डॉ0 राहुल शुक्ल साहिल जी
~(उपाध्यक्ष जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ~226)

दिलीप कुमार पाठक "सरस"
  83848 95032
   संस्थापक (सचिव )
जनचेतना साहित्यिक सांस्कृतिक समिति ~226
बीसलपुर पीलीभीत उ. प्र.

शनिवार, 16 जून 2018

1:42 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में सुशीला धस्माना 'मुस्कान' की कुछ ग़ज़लें

 ग़ज़ल 1
वज्न - 212  22  212  22
काफ़िया - आम
रदीफ़  - हो जाए

ऐ खुदा  ऐसा  काम  हो जाए ।
हर  खुशी  तेरे  नाम  हो जाए ।।

जो भूखे ही  शामों - सहर फिरते ।
उनके दुख का अब नाश हो जाए।

तूफां  बारिश  में  हो  गये बेघर ।
उनके एक ही घर नाम हो जाए।।

जो सताते हैं दूसरों को जो अब ।
उनका भी कुछ इन्तजा़म हो जाए ।।

शेर की  खाल में जो भेड़िये हैं ।
चर्चा उनकी भी आम हो जाए ।।

मांगती  हूं  ईश्वर से मैं अब तो ।
बच्चा  बच्चा श्री राम हो जाए ।।

दिन भरे हों खुशियों से 'मुस्कान' ।
आज महफिल में शाम हो जाए ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

ग़ज़ल 2
वज्न  - 2122    2122    22
काफ़िया  - आ
रदीफ़   - पाओगे

अपनी करनी का सिला पाओगे ।
एक समय तुम भी सजा पाओगे ।।

पेड़ों पर कुछ तो रहम कर लेता ।
साफ़  वायु  फिर दिला  पाओगे ।।

जो उजाड़े हो बहारों को तुम  ।
कैसे फूलों को खिला पाओगे ।।

जो सभी जीवों का चैन छीने ।
चैन खुद को न दिला पाओगे ।।

धरती रोती आसमां रोता हैं ।
धीर कैसे तुम दिला पाओगे ।।

हर तरफ़ 'मुस्कान' हरियाली हो ।
तब खुशी सबको दिला पाओगे ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

ग़ज़ल 3
बह्र - २२  २२ २२ २२ २
काफ़िया - आर
रदीफ -  करते हैं

हम तो बस तुमसे प्यार करते हैं ।
तुम पर ही  जां निसार करते हैं ।।

आपने  छोड़ा है जो हमको तो ।
बातें  क्यूँ  यूं  हज़ार  करते  हैं ।।

रास्ते  जैसे  होंगे  कट  जाएं ।
जब तुम्हारा दीदार करते हैं ।।

इम्तिहां  जितना वफा का लोगे ।
प्यार का फिर  निखार करते हैं ।।

जिन्दगी रूठ  भी  जाए क्या है ।
उसका  ग़म  यूं  फरार करते हैं ।।

लब पे तेरे आएगी कब 'मुस्कान' ।
हम  तो  बस  इंतज़ार  करते  हैं ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'


ग़ज़ल 4
बह्र  - 2×10
काफ़िया  - आ
रदीफ़ - देखा है

ग़ैरों को अपना बनता देखा है।
अपनों को दूर जाता देखा है।।

मतलब पड़ने पे खून का रिश्ता ।
खून का प्यासा  होता  देखा  है ।।

रात  में  नींद   कैसे   आएगी  ।
उल्फते  जाम  पीता  देखा  है ।।

लगाया दिल से  बेवफाओं  को ।
छिपे  खंजर  को आता देखा है ।।

प्यार चुंबक  के  जैसे  होता  है ।
प्यार से खिंचता सबको देखा है ।।

बात तुम चाहते तो रोक लेते ।
रार  को ऐसे बढ़ता  देखा है ।।

हो गयी 'गर ख़ता तुमसे' मुस्कान ।
अपनों को माफ़  करता  देखा  है ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

ग़ज़ल 5
वज्न - 1222   1222    22
काफ़िया - ई
रदीफ़ - है

कैसी ये आस मन में आयी है ।
खुशी नस नस में मेरे छायी है ।।

मिला जो ख़त तो उसको पढ़ते ही ।
मुस्कराहट  सी  लब  पे छायी  है ।।

हमको वीरानियां पसंद थी तब तो ।
अब तो रौनक ही मन को भायी है ।।

मिलेंगे फिर ये बिछड़ना  कैसा ।
 चन्द  लम्हों  की  ये जुदाई  है ।।

दिल हुआ कैद उनकी चाहत में ।
चाहता  अब   नहीं  रिहाई   है ।।

बहारें  मौज  ले  रही   मन  में ।
ग़मों  को  दे  चुके  विदाई  है ।।

अब तो हर रोज़ लब पे है 'मुस्कान' ।
 मन  में  छवि  तेरी  जो  बसाई  है ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

ग़ज़ल 6
बह्र - 122  1222    1222
काफ़िया - ते है

दिलों के तार कुछ तो अब कहते हैं ।
शायद अब याद वो हमको करते हैं ।।

हमीं को समझा के चलो किसी काबिल ।
शुक्रिया  तेरा   अब  हम  तो  चलते  हैं ।।

बेशुमार  हमने  की  मुहब्बत सो ।
जिगर का दर्द अब हम सहते  हैं ।।

 बेवफाई  तो   उस   ने  की  थी ।
 के अब जख्म दिल पे मिलते हैं ।।

एक  वो  हैं  कि  ग़म  में  डूबे  हैं ।
ग़म के बदले हम 'मुस्कान' देते हैं ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

ग़ज़ल 7
वज्न - 212  212 212 212 22
काफ़िया - अर स्वर
रदीफ - नहीं देखा।

 आज़ादी के  बलिदानों का मंजर नहीं देखा ।
 गद्दारों का बढ़ता हुआ  खंजर नहीं देखा ।।

सांस  ले रहे हो इस  आज़ादी में तुम तो ।
परतन्त्रता के कष्टों को छूकर नहीं देखा ।।

अंदाजा क्या लगाए  किसी के भी दर्द का ।
आंसुओं  से  तर  तूने  बिस्तर  नहीं  देखा ।।

लूट  रहे  बैठे  - बैठे  देश  को  क्यों  तुम ।
दुनिया में कहीं तुम सा सितमंगर नहीं देखा ।।

जिस देश में हो  उसको ही बरबाद कर दिया ।
सीने में दिल के बदले ये पत्थर नहीं देखा ।।

जो पालता है बेटी दान देने को 'मुस्कान' ।
उस  बाप  ने  सुकूं  इक मंज़र नहीं देखा ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

ग़ज़ल 8
बह्र - 212   212  1222
काफ़िया - आन स्वर
रदीफ़ - हो गये देखो


लोग हैवान हो गये देखो  ।
कूचे हैरान हो गये  देखो ।।

मस्त कलियों जहां गूंजी हंसी ।
बाग  शमशान  हो  गये  देखो ।।

छोटे बच्चों  में ईश  के दर्शन ।
रूठे भगवान्  हो  गये  देखो ।।

झोपड़ी भी नही थी  जिन पर ।
आज  धनवान  हो गये  देखो ।।

आज अहसास मर गया उनका ।
कैसे   इंसान    हो  गये   देखो ।।

जिनको  आता न जाता कुछ भी था ।
अब वो सुल्तान   हो  गये  देखो ।।

बिकते हैं कैसे आदमी भी अब ।
वो  भी  सामान  हो  गये  देखो ।।

जिनको   कल तक  समझ नहीं पाये ।
लब की 'मुस्कान' हो  गये  देखो ।।

सुशीला धस्माना 'मुस्कान'

शनिवार, 9 जून 2018

1:45 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश" की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल 1
वज़्न--2122 1212 22
काफ़िया - आर
रदीफ़ - कर लें क्या

दूरियाँ  दूर  यार  कर  लें  क्या ?
नफ़रतें छोड़ प्यार कर लें क्या ?

फ़ासले तो मिटे मिटाने से ।
सरहदें आज पार कर लें क्या ?

जो यहाँ साथ मिला है हमको ।
पतझड़ों में बहार कर लें क्या ?

लौ हवायें बुझा नहीं सकती ।
आँधियों से करार कर लें क्या ?

वो इधर लौट के चला आये ।
तो यहीं इन्तजार कर लें क्या ?

डॉ सर्वेशानन्द 'सर्वेश'

ग़ज़ल 2
वज़्न--212 1212 1212 1212
काफ़िया - इयाँ
रदीफ़ - कभी कभी

ढूँढता रहा मिलीं  निशानियाँ  कभी कभी ।
दूरियाँ लिखा गयीं, कहानियाँ कभी कभी ।।

बेवशी कभी  तबाहियाँ  बयाँ न कर  सकी ।
सिसकियाँ कहें दबी तल्खियाँ  कभी कभी ।।

गम मिला  बहार  भी,  हज़ार  रंग दे  गयीं ।
झुर्रियाँ लिये दिखीं जवानियाँ कभी कभी ।।

आज तक लिखा कभी गर अपना दौर आदमी ।
खूबियाँ लिखी बड़ी कि खामियाँ कभी कभी ।।

देख दर  किसी  मिले,  दुखी  बयार आँधियाँ ।
बाँट जा  वहीं  ढली  उदासियाँ कभी कभी ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश"

गज़ल 3
वज़्न- २१२२  २१२२  २१२२  २१२२
काफ़िया - आनी
रदीफ़ - बात ऐसी

कह नहीं पाता किसी से खुद ज़ुबानी बात ऐसी ।
हर किसी के दिल बनाये है निशानी बात ऐसी ।।

थी हमारी हार में या जीत में ग़ुमनाम बनकर ।
जिंदगी  को  दे  रही है जो रवानी बात ऐसी ।।

हर  घड़ी  परछाइयों  सी  डोर  बाँधे घूमती है ।
हमसफ़र  बन साथ रहती है पुरानी  बात ऐसी ।।

जब कई रिश्ते बचाने को कभी दिल चाहता है ।
बेजुबाँ  सबको  बनाती  खानदानी  बात ऐसी ।।

है नवाजिश बस उसी की राज भी 'सर्वेश' जाने ।
पास गुमशुम लिख रही है एक कहानी बात ऐसी ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश"

ग़ज़ल 4
वज़्न--२१२२  २१२२  २१२२  २१२
काफ़िया - आयें
रदीफ़  - जिन्दगी के खेल में

रंजिशें - गम  भूल जायें जिन्दगी  के  खेल में ।
खुद हसें सबको हसायें जिन्दगी  के  खेल में ।।

हर मनुज का है तरीका मान भी अभिमान भी ।
ना किसी को आजमायें जिन्दगी के खेल में ।।

दिल्लगी  में रूठ जाये कोई हमसे बेवज़ह ।
वक्त पर उनको मनायें जिन्दगी के खेल में ।।

खेल जब तक चल रहा है, कौन छोटा या बड़ा ।
कौन पत्ता काम आयेंं  जिन्दगी  के  खेल में ।।

मोहरों की चाल पल में बदल सकती जीत को ।
कब  न  बाज़ी  हार  जायें जिन्दगी के खेल में ।।

कह सके परपीर की गज़लें सिसकती बहर भी ।
गीत  ऐसा  गुनगुनायें  जिन्दगी  के  खेल  में ।।

हर खिलाड़ी पर नज़र, रखता वही "सर्वेश" है ।
फैसला  वो  कब  सुनायेंं  जिन्दगी के खेल में ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश"

ग़ज़ल 5
वज़्न-  २१२  २१२  २१२
काफ़िया - आने
रदीफ़  - लगी

जब  कली मुस्कुराने लगी ।
तितलियाँ लौट आने लगीं ।।

फिर बनाने लगीं आशियाँ ।
गीत एक गुनगुनाने लगीं ।।

तीर  कब से चलाती रहीं ।
आज जाके निशाने लगी ।।

मौन ढोती हुयी सिसकियाँ ।
आसुओं  से  नहाने  लगीं ।।

सांच पूछा कि 'सर्वेश' ने  ।
बात  झूठी  बनाने  लगीं ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश"

ग़ज़ल 6
वज़्न--२१२२  २१२२
काफ़िया - अर
रदीफ़  -  में

याद  तेरी  रख ज़िगर में ।
लौट आया फिर शहर में ।।

था  मुझे   मालूम  करना ।
वो कहानी किस असर में ।।

है  यहाँ बदला हुआ सब ।
अज़नबी हूँ हर नज़र में ।।

तो भला पूछूं ये किससे ।
नाम तेरा किसके घर में ।।

मैं   लगा   बस   ढूंढने  में ।
तूँ कि खोने की फ़िकर में ।।

ढूंढते   रहना  है  मुझको ।
बेबसी  ढाती  लहर    में ।।

फैसला    'सर्वेश'    जाने  ।
कब मिलोगे किस पहर में ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश "

ग़ज़ल  7
वज़्न--२२१२  २२१२  २२१२  २२१२
काफ़िया - आत
रदीफ़  - तुमसे छीन ले

गम ना करो हालात गर  हालात  तुमसे छीन ले ।
जिसमें तुम्हारी हो  खुशी वो बात तुमसे छीन ले ।।

लाये  कभी  गर  जिंदगी  आफ़ात  ऐसे मोड़ पर ।
दर मंजिलें उलझी दिखें शुरुआत तुमसे छीन ले ।।

जो  हर  घड़ी  दिन रात तेरा बन सहारा साथ था ।
जब मुश्किलों के दरमियाँ ही साथ तुमसे छीन ले ।।

कोई  घनेरी  रात  ही एहसास  को  साझा  करे ।
तेरे ख़यालों  की  वही  एक  रात  तुमसे  छीन ले ।।

तूँ हौंसला रख फिर चलाचल अटल अपनी राह पर ।
बस कर दुआ "सर्वेश" ना ये जज़्बात तुमसे छीन ले ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश"

ग़ज़ल 8
वज़्न -1222 1222 1222
काफ़िया - आरों
रदीफ़  - में करें बातें

खड़े  रहकर  हज़ारों  में  करें  बातें ।
चलो  अब  हम  इशारों में करें बातें ।।

रहें  सब  बेखबर  यूँ  पास  रहकर भी ।
नजर  के  ही  नज़ारों  में  करें बातें ।।

न  कोई  ढूँढ पाये  दूर  तक चलना ।
कि  खोये  चाँद  तारों  में  करें बातें ।।

खुशी का सिलसिला कब जिन्दगी लाये ।
गमों  के   इन   बयारों   में   करें  बातें ।।

बचें   या   डूब  जायें  साथ  रहना है ।
भँवर  की  तेज  धारों  में  करें  बातें ।।

डॉ सर्वेशानन्द "सर्वेश"

मंगलवार, 5 जून 2018

1:50 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में सुदिप्ता बेहरा 'दीप्त' की कुछ ग़ज़लें

1) गज़ल
बह्र - 2122 1212 22
काफ़िया - आ स्वर
रदीफ़ - देना

हो सके तो मुझे भुला देना ।
तुम भले नाम बेवफा देना ।।

ज़िक्र मेरा कहीं अगर हो तो ।
बात  बातों  में  ही उड़ा देना ।।

पहले सुनना तू ग़ौर से मुझको ।
सुन के थोड़ा सा मुस्कुरा देना ।।

प्यार सच्चा कहाँ पे मिलता है ।
गर पता हो तो तुम पता  देना ।।

दोस्तों पे हम न बार करते पर ।
है  अगर  दुश्मनी  बता  देना ।।

सब यहां मेहमां, तुम्हारे  दर ।
जिंदगी  चार दिन बिता देना ।।

क्या  पता  दीप्त' देर हो जाये ।
प्यार मुझसे जो हो जता देना ।।

सुदिप्ता बेहेरा "दीप्त"

(2) ग़ज़ल
बह्र - 1222 1222 122
काफ़िया - अत
रदीफ़ - हो गयी है

जवां  दिल से शरारत हो गयी है ।
हमे  तुम  से मुहब्बत हो गयी है ।।

बयां कैसे करूँ मैं उनकी उल्फ़त ।
मेरे  दिल पे   इनायत  हो गयी है ।।

संवर कर आ गए हैं बज़्म में वो ।
सरे महफ़िल क़यामत हो गयी है ।।

सभी  की  उँगली जब उठ रही है ।
कसम से आज नफ़रत हो गयी है ।।

ख़ुशी  भी  दीप्त  से रूठी हुई है ।
न जाने क्यों अदावत हो गयी है ।।

सुदिप्ता बेहरा "दीप्त"

(3) ग़ज़ल
बह्र - 1212 1122 1212 22
काफ़िया - आने
रदीफ़  -  को

दिखा दिया जब से रंग तू जमाने को ।
लगे वही तब से सब तुझे सताने को ।।

धुआँ उठा न जरा सा लगी न आग कहीं ।
चली  हवा सब का आशियां जलाने को ।।


न फूल ये खिलते बाग में महक आती ।
उजाड़ के गुलशन सब लगे चुराने को ।।

तबाह देख, बहत खुश मतलबी दुनिया ।
न  छोड़ते  सब  कोई कसर रुलाने को ।।

यहाँ न दुश्मन था "दीप्त" का कभी कोई ।
न  दोस्त  है  अब  कोई  उसे  हसाने को ।।

 सुदिप्ता बेहेरा "दीप्त"



(4) ग़ज़ल
बह्र - 122 122 122 122
काफ़िया - आ स्वर
रदीफ़  - चाहती  हूँ


भरे  जख्म  ऐसी  दवा चाहती हूँ ।
जरा दोस्तोँ सेदुआ चाहती हूँ ।।

कमी जाम में है न अब होश खोया ।
पिलाओ नज़र का नशा चाहती हूँ ।।

किया इश्क इज़हार दिल आप ही से ।
कहो   आप  का  फैसला  चाहती हूँ ।।

सरे आम रुसवा न हो मेरी खातिर ।
तड़प हो भले फासला चाहती हूँ ।।

कदर दीप्त तेरी न समझे जमाना ।
चलो बेखुदी की सजा चाहती हूँ ।।


सुदिप्ता बेहेरा "दीप्त"



(5) ग़ज़ल
बह्र - 2122 2122 2122 212
काफ़िया - अर्ज
रदीफ़    -  है

आप हम को भूल भी जाओ न कोई हर्ज है ।
आप  को  दिल  मे  रखेंगे ये हमारा फर्ज है ।।

फाड़  दे  बेशक  सभी पन्ने मुहब्बत के मगर ।
आज भी गुस्ताख़ दिल पर नाम तेरा दर्ज है ।।

लाख चाहे तुम छिपा लो जिंदगी का राज सब ।
कर रही  आँखे  बयां ये इश्क  का ही   मर्ज है ।।

लूट के  दिल  तब खज़ाना  दे गये थे प्यार का ।
साथ छूटा आज, हम पर रह गया कुछ कर्ज है ।।


इश्क ने  हम  को सिखाया   गुनगुनाना दर्द में ।
गा  रही  है  दीप्त  जो  वो आपकी  दी तर्ज है ।।

 सुदिप्ता बेहेरा "दीप्त"


(6) गज़ल
 बह्र - 2122 1212 22
 काफ़िया - अर
 रदीफ़ - जाएँ

काश लम्हे  वहीं  ठहर  जाएँ ।
सामने आप जब गुजर जाएँ ।।

मुद्दतों   से   दबे   हुये  अरमाँ ।
बे धड़क आप पे बिखर जाएँ ।।

मोड़ दे रुख़ तभी हवाओँ का ।
वो  परेशां  हमे  न  कर जाएँ ।।

आप  के  साथ  सांस चलती है ।
गर खफ़ा आप हो किधर जाएँ ।।

हर शज़र " दीप्त" की यही चाहत ।
हम  खुशी  से  कहीँ  न  मर जाएँ ।।

सुदिप्ता बेहेरा  "दीप्त"

(7) ग़ज़ल
बह्र-  122   122   122
काफ़िया - आना

मुहब्बत का  है ये फसाना ।
जिसे  जानता  है  जमाना ।।

कोई मिल गयी जब दिवानी ।
 बना  हर  कोई  है  दिवाना ।।

हैं  आँखों   में  सपने  हमारे ।
मुहब्बत का इक घर बसाना ।।

 हसीं   है  अगर  रूठ  जाये ।
 मुहब्बत  से उसको  मनाना ।।

मुहब्बत का  मौका यही है ।
इसे तुम न हरगिज़  गवाना ।।

जफ़ा गर है दिल में तुम्हारे ।
अगर  हो  सके  भूल जाना ।।

मुहब्बत का रिश्ता है   माज़ी ।
इसे  जान    देकर    निभाना ।।

*माजी - अतीत

सुदिप्ता बेहेरा   "दीप्त"



( 8) ग़ज़ल
बह्र - 2122   2122   2122  212
काफ़िया - आनी
रदीफ़  - दे गया

प्यार  वो  हम  से जता के जिंदगानी दे गया ।
वो  रुलाकर के हमे गम की निशानी दे गया ।।

छोड़कर तन्हा सफर में चल दिया मुंह मोड़कर ।
जाते  जाते  घाव  मुझको  वो  रूहानी  दे गया ।।

काश वो पल आज फिर से लौट के आये यहाँ ।
जो  जमाने  को  कभी  ऐसी  कहानी  दे गया ।।

आज रुसवा हो गयी मैं इश्क के जो नाम पे ।
जिंदगी   को   वो हयाते  जावेदानी  दे गया ।।

चाह कर भी कर न पाये हम इबादत इश्क की ।
ये   दीप्त   को   कहीं   यादेँ   पुरानी  दे  गया ।।

सुदिप्ता बेहरा "दीप्त"

रविवार, 3 जून 2018

2:10 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में कौशल कुमार पाण्ड़ेय की कुछ ग़ज़लें


ग़ज़ल 1
बह्र~2222 1222 2222 1222
काफ़िया - ऐ
रदीफ़ -  ही चुरा बैठे

मेरे दिल से मिला के दिल वो ऐसें ही चुरा बैठे ।
मिलाते  आँख थे पहले वो आँखेंं ही चुरा बैठे ।।

सदा सुनकर चरागों को बुझा देते थे जो झट से ।
वही  काली  सी  रातों  का  अँधेरेंं ही चुरा बैठे ।।

खिली चंदा की पूनम देख जो कविता सुनाते थे,
मेरी दिल से सभी अपनी वो यादें ही चुरा बैठे।।

हया से नज्र नीची कर जो अक्सर साथ चलते थे,
वही  बेशर्मियत  से  "आस"  नजरें  ही  चुरा  बैठे।।

वफाओं का सिला जिसने जफाओं से दिया हरदम ।
करुँ क्या "आस" अब उससे जो शाखें ही चुरा बैठे।।

कौशल कुमार पाण्डेय "आस"

ग़ज़ल 2
बह्र - 1222  1222
काफ़िया - आती
रदीफ़ - है

तुम्हारी  याद  आती  है ।
सहर भर तड़फड़ाती है ।।

गमों का रास्ता रोके ।
मुझे नगमें सुनाती है।।

हमारा हाथ मत पकड़ो ।
खुशी  बेताब  आती  है ।।

बसा  तू  आशियां अपना ।
इश्क क्यों कर जताती है ।।

हैं   बदले   रास्ते   हमने ।
आस अब क्यों जगाती है।।

कौशल कुमार पाण्डेय "आस"

ग़ज़ल 3

वज़्न - 2122   2122    2122
काफिया - ओ
रदीफ़  -  लगा है

आपका आना सजा सबको लगा है।
प्यार दीवाना यहां सबको लगा है।।

ख्वाब में भी मुस्करा कर कशमसाना,
रूप मेरा ही सजा मुझको लगा है।।

लोग दीवानी तुझे कहने लगे हैं,
नाम मेरा जप रहीं मुझको लगा है।।

जब झुका नजरे निकलती सामने से,
है मुहब्बत में दगा मुझको लगा है।।

"आस" कैसे छोड़ दूं तेरी भला मैं,
मैं तुम्हारा हूँ सनम सबको लगा है।।

कौशल कुमार पाण्डेय "आस"

ग़ज़ल 4
बह्र - 1222 1222 12
काफ़िया - आ
रदीफ़ - नहीं

वफाओं का सिला पाया नहीं।
गमों का गीत फिर गाया नहीं।।

कभी आओ हमारे पास बैठो,
फिर न कहना कि समझाया नहीं।।

जमाने से गिला क्यों कर रहे हो,
अभी तक नाम बतलाया नहीं।

चलो दो चार बातें और कर ले,
मेरा संग तो तुम्हें भाया नहीं।।

लिखा एक गीत तुम पर भी था मैंने,
मगर तुमने कभी गाया नहीं।।

भला किसको सुनाऊँ दर्दे-दिल अब,
आस" अपना कोई साया नहीं।।

कौशल कुमार पाण्डेय"आस बीसलपुरी"

ग़ज़ल 5
बह्र - 2121 2122 212
काफ़िया - आते
रदीफ - नहीं

प्यार के चर्चे किये जाते नहीं।
गीत मेरे तुम अगर गाते नहीं।।

हौसला तुमने बढ़ाया प्यार का,
पास भी तुम ही मेरे आते नहीं।।

रंज दिल में पाल बैठा हूँ बड़ा,
लोग अब तो खास बन पाते नहीं।।

ढूंढने निकला मैं अपने यार को,
वो मुझे पहचान भी पाते नहीं।।

रोज गीतों को रचा करता हूँ मैं,
"आस" में अब गीत तुम गाते नहीं।।

 कौशल कुमार पाण्डेय "आस"

ग़ज़ल 6
बह्र - 2122  122   122  12
काफ़िया - आती
रदीफ़  -  रही रात भर

याद उनकी सताती रही रात भर ।
चाँदनी मुँह चिढ़ाती रही रात भर।।

प्यार में कितनी शामें गुजारीं मगर ।
रात  सपने  दिखाती रही रात भर ।।

तितलियां उड़ती देखीं बहुत फूल पर,
बनके गुल वो लुभाती रही रात भर।।

साजिशें उनकी कितनी खतरनाक थी ।
साँस  उसकी  बताती  रही  रात भर ।।

जिंदगी उसके ही हाथ में सौंप दी,
"आस"को आजमाती रही रात भर।।

कौशल कुमार पाण्डेय "आस"

ग़ज़ल 7
बह्र - 212  222  222  12
काफ़िया - आनी
रदीफ़ -  हो गयी

जिंदगी तुम बिन दीवानी हो गयी ।
आँख  मेरी  पानी  पानी हो  गयी ।।

याद में कटता नहीं जीवन मेरा,
व्यर्थ विरहा की कहानी हो गयी।।

शाम तक मैं राह को तकता रहा,
साँझ ढ़लते निगहेबानी हो गयी।।

आज तक समझा न तेरी बेरुखी,
किस तरह ये मेहरबानी  हो गयी।।

मैं समझता था जिसे अपना सनम,
"आस" गैरों की जवानी हो गयी।।

कौशल कुमार पाण्डेय "आस"

ग़ज़ल 8
बह्र - 22   22    22    22
काफिया-  आन
रदीफ -    नहीं हैं

सच्चे सब इंसान नहीं  हैं ।
मानव है भगवान नहीं हैं ।।

गीत  सुना  देना न काफी ।
झूठ कहा अरमान नहीं हैं ।।

दिल की बातें छुपा रहे हो ।
हम  बच्चे  नादान नहीं हैं ।।

सच्ची बातें कह दो दिलवर ।
हम  कोई  मेहमान  नहीं हैं ।।

"आस"  लगायी  है तुमसे ही ।
मत कहना एक जान नहीं हैं ।।

कौशल कुमार पाण्डेय "आस"



2:01 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में शीतल प्रसाद की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल 1
बहर- 212 212 212 212
काफ़िया- आ
रदीफ़- चाहिए

अब दुआ चाहिए ना दवा चाहिए ।
आशिकी की हमे तो हवा चाहिए।।

जिंदगी का सफर तन्हा कटता नही ।
उम्र भर के लिये हमनवा चाहिए ।।

देश को बेचकर चोर खा जाएंगे ।
देशद्रोही   मरे   बद्दुआ  चाहिए ।।

बुझ सकी है न प्यास समुद्र से कभी ।
प्यास सबकी बुझे एक कुंआ चाहिए ।।

आसमा को झुकाना बड़ी बात नही ।
हौसला तो है माँ की दुआ चाहिए ।।

आ नही पाएगा ये बुढ़ापा कभी ।
दिल हमेशा हि रखना जवा चाहिए ।।

शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 2
बह्र - 1222  1222  122
काफिया - ऐरा
रदीफ - हो गया है

गगन  भी  अब घनेरा हो गया है ।
बहुत  गहरा  अंधेरा  हो  गया है ।।

दिखा न कई दिनों से सूरज यहाँ ।
उजालों   पर  पहरा  हो गया है ।।

जिंदगी  वतन  के नाम करदी है ।
कफ़न ही अब सेहरा हो गया है ।।

हमारी आदत न बदली अभी तक ।
भले   दूजा  बसेरा  हो  गया  है ।।

जहाँ सजती रही पहले महफ़िलें ।
वहाँ  भूतों  का  डेरा  हो गया है ।।

चमक लेता है जुगनू हुनर  उसका ।
इंसा कोशिश में दुहरा हो गया है ।।
 
शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 3
बह्र - 1222 1222 1222
काफ़िया - ऐ
रदीफ - को

नही  है साथ में  कोई  भी चलने को ।
रखूंगा आस तुमसे मैं ही मिलने को ।।

सुना है तू शमा है रोज जलती है ।
मचलता हूँ तू आकर देख जलने को।

तुम्हारे प्यार की चाहत सदा खींचे ।
न रस्ता है न मंजिल है  ठहरने को ।।

बहुत ही आग सूरज अब उगलता है ।
लगी धरती सुबह ओ शाम जलने को ।।

जो पचपन से कभी सपने संजोये थे ।
यंहा वक्त कब मिलता ख्वाब बुनने को ।।

वन्देमातरम  नारा  कौन  कहता है ।
मिले अब रोज मुर्दाबाद सुनने को ।।

फना हो जाऊंगा मैं देश की खातिर ।
तिरंगे का कफ़न देना पहनने को ।।
                                     
शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 4
बहर-122 122 122 122
काफ़िया - आना
रदीफ़    -  हुआ है

तुम्हे देखकर अब जमाना हुआ है ।
तुम्ही से मिरा दिल लगाना हुआ है ।।

मुहब्बत में कुछ सूझता ही नही है ।
जहां में सभी  का फ़साना हुआ है ।।

चलो आज फिर दिल नया ढूंढ लाये ।
धड़कते  हुये  अब  पुराना  हुआ  है ।।

पलक आपकी आज बोझिल हुई है ।
सुना  है  कि  आंसू  बहाना  हुआ है ।।

जिसे  ढूंढता  रात  काफ़िर  रहा  था ।
उसी का ही मस्जिद में आना हुआ है ।।

पंछी तू चलाजा जि चाहे जहाँ तक ।
लिखा  पर  यही देख दाना हुआ है ।।

शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 5
काफ़िया:- आनी
रदीफ़:- नही है
बहर:- 122 122 122 122

जवां खून में अब रवानी नही है ।
मिटे देश पर वो जवानी नही है ।।

सताया गया हूं जमाने से फिर भी ।
किताबों में  मेरी  कहानी  नही है ।।

बिखेरो न जलवा युं हुस्ने बहारो ।
सुना है  अभी तू सयानी नही  है ।।

मिलेंगे न मोहन  किसी को जहां में ।
मीरा  सी  जगत  मे दिवानी नही है ।।

सजी  है  दुकाने  युं  हर  और  लोगों ।
किसी की भी आंखों में पानी नही है ।।

उजाड़ी  धरा  मौन  साधे  खड़ी है ।
लहरती चुनर उसकी धानी नही है ।।

शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 6
बह्र:- 222  221  122
काफ़िया:- आन
रदीफ़:- बहुत हैंं

कहने  को  इंसान बहुत हैं ।
पर दिल के शैतान बहुत हैं।।

पग पग  में हैं धोखे मिलते ।
घर  घर  बेईमान  बहुत हैं।।

पतझड़  जैसा  मेरा जीवन ।
जीने  का  अरमान बहुत हैंं।।

माँ   तुझको   मैं  भूलूं   कैसे ।
मुझ पर तो अहसान बहुत हैं ।।

फुटपाथों  पर  भीड़  लगी  है ।
कहने भर को मकान बहुत हैंं।।

ढोंगी   देखो  सन्त  बने  हैं ।
सजने लगी दुकान बहुत हैंं ।।

मुट्ठी  में  कर लूं  आसमां को ।
इस  दिल में अरमान बहुत हैंं।।

शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 7
बह्र - 1222×4
काफ़िया:- आया
रदीफ़:- है

जमाने  ने  सताया  है  कि  अपनों  ने  भुलाया है ।
जरा नादान दिल मेरा समझ अब तक न पाया है ।।

जिन्हें अपना बनाया था लिये हाथों मे खंजर हैं ।
किये  हैं  वार  पीछे  से  हमें  अक्सर रुलाया है ।।

करे जो प्यार से बातें वही दुश्मन हमारे हैं ।
पलट इतिहास को देखो कबीरा ने बताया है ।।

चले आओ शहर मेरे हमारा दिल नही लगता ।
वफ़ा की लाज तुम रखना तुम्हे हमने बुलाया है ।।

हमेशा दूर ही रखना दहकते इन चरागों को ।
बड़े मशहूर हैं किस्से इन्होंने घर जलाया है ।।

बड़े  मगरूर बैठे हैं लुटेरे जो सिंहासन पर ।
कमीने भूल हैं शायद तुम्हें हमने बिठाया है ।।

नही भूला हूं तुझको माँ तुम्हारी याद आती है ।
नसीबे हिस्से का खाना सदा मुझको खिलाया है ।।

शीतल प्रसाद

ग़ज़ल 8
बह्र :- 212  212  212
काफ़िया:- आ
रदीफ़:- दे मुझे

यार   अपना   पता   दे   मुझे ।
यूं  न  अब   तू  सजा  दे मुझे ।।

पीर   है   या   खुदा  वो  ही  है ।
कौन   है   तू   बता   दे   मुझे ।।

कौन जाने कि कब निकले दम ।
मैखाने से ले आ शै पिला दे मुझे ।।

मयकदा   मान   बैठा   तुम्हें ।
आँख  से  मय  पिला दे मुझे।।

जंग    जीती    हमेशा    मैंने ।
कौन   है   जो   हरा  दे  मुझे ।।

चाहता   हूं    उसे    भूलना ।
आज   ऐसी   दवा   दे  मुझे ।।

बेवफाई   न   करना   कभी ।
राज  दिल  के  बता  दे मुझे ।।

प्यार  में  बहुत  धोखे  मिले ।
तू  कही  ना  भूला  दे  मुझे ।।

शीतल प्रसाद

शुक्रवार, 25 मई 2018

2:12 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में विवेक राज मिश्र की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल  1
बह्र-  122 122 122 122
काफ़िया - इल
रदीफ़ -  रही है

हमारी तुम्हारी नज़र मिल रही है ।
तभी ज़िन्दगी फूल सी खिल रही है ।।

भरोसा करो इन जवां धड़कनों पर  ।
नज़र ही नहीं सिर्फ क़ातिल रही है ।।

फटा दिल रफूगर नहीं जोड़ पाता ।
इसे चाहतों की सुई सिल रही है।

फँसा देख खुद को बड़े कटघरे में ।
जुबां शेर की भी नहीं हिल रही है ।।

चले तो गए 'राज़' होकर ख़फ़ा वो ।
उन्हें भी पता रात बोझिल रही है ।।

- विवेक मिश्र 'राज़'

ग़ज़ल 2
बहर -  2122 2122
काफ़िया - अम
रदीफ़ - नही है

आग  मुझमें कम नहीं है ।
हाँ मगर अब गम नहीं है ।।

क़त्ल   मेरा   हो   रहा  है ।
आँख लेकिन नम नहीं है ।।

आज कल की ताकतों में  ।
हौंसले  का  दम  नहीं  है ।।

देख  लो तुम घाव देकर ।
हाथ  में  मरहम नहीं है ।।

'राज़' अब इंसानियत का ।
रह  गया  मौसम नहीं है ।।

विवेक मिश्र 'राज़'

ग़ज़ल 3
बह्र- 2122  2122
काफ़िया - ओ
रदीफ़ - रहे हैं

सब  नकलची  हो  रहे  हैं ।
इसलिए  ही   खो  रहे  हैं ।।

आँख  से देखो ज़रा तुम ।
फूल  भी  अब रो रहे हैं ।।

जागना जिनको यहाँ था ।
चैन  से  वो  सो  रहे  हैं ।।

जो फसल उगती नहीं है ।
क्यों  भला हम बो रहे हैं ।।

'राज़' तुम खुद को संभालो ।
गन्दगी   सब  धो   रहे   हैं ।।

- विवेक मिश्र 'राज'

ग़ज़ल 4
बह्र - 122 122 122 122
काफ़िया - ई
रदीफ -  थी

अदालत ही कुछ बेमुरव्वत रही थी ।
सज़ा जिस तरह से सुनाई गयी थी ।।

उसी  से  रहा  है  जमाना  ये  रूठा ।
सही बात खुलकर के जिसने कही थी ।।

किसे  हम  सुनाते  कहाँ  गुनगुनाते ।
ग़ज़ल में हमारी हक़ीकत लिखी थी ।।

हमें   देखकर   तुम  हुए  थे  पशेमाँ ।
नज़र जब हमारी तुम्हारी मिली थी ।।

रखा तुमको महफ़ूज़ खुद से ज़ियादा ।
ज़िगर  में  तुम्हारी ही  सूरत बसी थी ।।

- विवेक मिश्र  'राज़'

ग़ज़ल 5
बह्र - 122 122 122 122
काफ़िया - आ
रदीफ़ - मिलेगा

नहीं  हीर  कोई  न  रांझा मिलेगा ।
तुम्हें आशिकी में तमाशा मिलेगा ।।

नसीहत नहीं  चाहता है भिखारी ।
हंसेगा तभी जब निबाला मिलेगा ।।

घरों से निकलकर हक़ीकत न ढूँढ़ो ।
नहीं तो तुम्हें सब दिखावा मिलेगा ।।

हमेशा बरसती नहीं आग बनकर ।
कभी  धूप  से भी सहारा मिलेगा ।।

कभी देखिए बांटकर 'राज़' खुद को ।
तुम्हें  प्यार  सबसे  ज़ियादा मिलेगा ।।

विवेक मिश्र 'राज़

ग़ज़ल 6
बह्र - 122  122  122  122
काफ़िया - ऐले
रदीफ़ - बहुत हैं

हमारे  सफर  में  झमेले बहुत हैं ।
भरी भीड़ में भी अकेले बहुत हैं ।।

नहीं चैन से हम अभी जी सकेंगे ।
अभी तो गए हम ढकेले बहुत हैं ।।

उसे  क़ामयाबी  नहीं यूं मिली है ।
शुरू में कहीं कष्ट  झेले बहुत हैं ।।

भुला हम सकेंगे न उन दोस्तों को ।
कभी साथ में जिनके खेले बहुत हैं ।।

खुली पोल बाबा की है 'राज़' जबसे ।
परेशान  अब  उनके  चेले  बहुत  हैं ।।

विवेक मिश्र 'राज़'

ग़ज़ल 7
बह्र - 122 122
काफ़िया - ई
रदीफ़ - हैं

हवा  चल  पड़ी  है ।
तभी  खलबली  है ।।

हुनर  जीतता  है ।
हक़ीक़त  यही है ।।

बचोगे  कहाँ  तक ।
नज़र लड़ चुकी है ।।

तुम्हारी  खुशी  में ।
मेरी   ज़िंदगी   है ।।

कहो 'राज़' खुलकर ।
मिली अब खुशी है ।।

- विवेक मिश्र 'राज़'

ग़ज़ल 8
बह्र - 2122   2122
काफ़िया - आ
रदीफ़ - रही है

सांस  थमती जा रही है ।
शक्ल भी मुरझा रही है ।।

मौत से शिकवा नहीं है ।
ज़िन्दगी हड़का रही है ।।

वो मुझे मरहम दिखाकर ।
ज़ख्म  देती  आ रही  है ।।

जीस्त चौराहा हुई ज्यों ।
लक्ष्य से भटका रही है ।।

उंगलियां बेकार निकलीं ।
धूप  घी  पिघला रही है ।।

- विवेक मिश्र 'राज़'
शहांजहांपुर (उ०प्र०)

बुधवार, 23 मई 2018

2:15 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में डॉ0 लियाकत अली की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल 1
बह्र- 1222 1222 1222
काफ़िया - आने
रदीफ़ - को

तुम्हारी ये अदा अच्छी नही हैं दिल लुभाने को ।
मेरा मन आज भी कहता तुम्हे अपना बनाने को ।।

तेरी जुल्फों के' साये में कभी जब नींद आती थी ।
होठों पर होठ रख देना मुझे जल्दी जगाने को ।।

तुम्हारे गीत को सुनकर विहग भी पास आते थे ।
छेड़ो तुम आज भी प्रीतम उसी मीठे तराने को।।

मैं दौड़ा पास आता था मगर तुम रूठ जाती थी ।
चले आओ कभी तुम ही सनम मिलने मिलाने को ।।

लियाकत  है  खड़ा  उस  मोड़  पर  प्यारे ।
जहां तुम छोड़ कर लौटे थे अपने उस फ़साने को।।

डॉ0 लियाकत अली

ग़ज़ल 2
बह्र - 212 212 212 212
काफ़िया - आ
रदीफ़ - हो गयी

देखते-देखते जब  प्रभा हो गयी ।
नींद आई नही ओ जुदा हो गयी ।।

तेरे दर पे मैं आया था जिसके लिए।
ओ न मुझको मिली बेवफा हो गयी।।

लेके हाथो में गजरा निहारा किये।
चांदनी चाँद से फिर जुदा हो गयी।।

छोटी सी भूल हम जो किये थे कभी।
आज मुझको वही तो सजा हो गयी।।

ख्वाब में जिसको देखा जलज ने कभी ।
आँख  मेरी  खुली  तो  कज़ा  हो  गयी।।

डा लियाकत अली 'जलज'

ग़ज़ल 3
वज़न - 2122 122 12
काफ़िया - अन
रदीफ़  -  हो गया

आज कैसा चलन हो गया ।
रीतियों का पतन हो गया ।।

प्रेम लोगो में कम हो गये ।
सारा रिश्ता ग्रहन हो गया।।

 खूँ  के  रिश्ते  कहाँ खो गये ।
 रिश्ते में अब जलन हो गया।।

सहमी-सहमी ज़मी चुप हुई।
तपता सूरज गगन हो गया।।

बेटा  मायूस  था  मेरा  पर  ।
देख खिलौना मगन हो गया।।

फूल चुन कर के लाये थे जो ।
खुशबुओं सा बदन हो गया ।।

प्यार से उसने देखा जलज ।
खूबसूरत  चमन  हो  गया ।।

डा० लियाक़त अली ''जलज''

ग़ज़ल 4
वज्न  - 2212 1221 221 212
काफ़िया  - आन
रदीफ़     -  पर

उड़ता   रहा   परिंदा   सदा  आसमान  पर ।
कौवे को था गुमान फक्त अपनी उडान पर ।।

धरती   पे   हो   निगाहें  भले  आसमान  हों ।
फख्र क्यूँ न हम करें आज अपने जहान पर ।।

जो   प्यार   और  सम्मान  है  तेरे  गांव  में ।
भूला  नही  हूँ   मैं   यार आकर मकान पर ।।

कितना सरस है इस गांव बीसल की ये सरज़मी ।
चर्चा -ए - आम   होने   लगी   हर   जुबान  पर ।।

जलता रहा तपिश में जलज कोई गम नही ।
कुर्बान  मेरी  जां  दोस्त  ऐसे  सम्मान  पर ।।

डॉ० लियाकत अली "जलज"

ग़ज़ल 5
बह्र - 212  122  212 1222
काफिया - ई
रदीफ़ - है

इस नये ज़माने में ,कौन चीज असली है।
तेल,दूध घी आदि अब तो मिलते नकली है ।।

झूठ रूपी खेतों में फसल जो भी उगते है,
यकीन कैसे करले हम शुध्द सभी फ़सली है।।

प्यार को परखने का माप भी नही मिलता,
लूट के बाज़ारो में इश्क़ भी तो मचली है।।

रब बचाये हकीमो से, दर्द बढ़ा देते है,
ज़ख़्म तो पुराने है,दवा कैसी निकली है।।

इनकी क्या लियाकत है,कौन सा तजुर्बा है।
इनकी मुंसिफ़ि देखो,नियत कैसी बदली है।।

डॉ0  लियाकत अली

ग़ज़ल  6
बह्र- 2122    222    2122   222
काफ़िया - आरा
रदीफ़ - हैं

सरपतो  के  झुरमुट में, गांव कितना प्यारा है ।
हर तरफ है हरियाली,तालाबो का किनारा है ।।

मिटटी खेत की लेकर,हर किसान कहता है ।
माथे की ये चन्दन है,नदी तिलक की धारा है ।।

गांव के तालाबों में,नीलकमल खिलते है ।
बेटी घर की लक्षमी है,बेटा राम सा प्यारा है ।।

अमृत की बूंदे भी,गंगा जल में मिलती है ।
स्वच्छ अपना हृदय है,मन में निर्मल धारा है ।।

आज भी बुजुर्गो की,गांव में लियाकत है ।
हम अदब से रहते है,संस्कार ये हमारा है ।।

जब दिल कभी घबराये,गांव में चले आना ।
छांव   बूढ़े  बरगद की,हर दवा से प्यारा है  ।।

डा लियाकत अली

ग़ज़ल  7
बह्र- 2122   2122    2122  22
काफ़िया - अन
रदीफ़ -  देखा क्या

कैसे होती है किसी दिल में चुभन देखा क्या।
आँख रोती है मगर मन की जलन देखा क्या।।

फूट होती है अगर तो लोग विखर जाते है।
इस तरह होते हुए घर का  पतन देखा क्या।।

जो  बयां करती है सच्चाई यहाँ बिकती नही।
ऐसे भी  जांबाज दिलावर का फन देखा क्या।।

एक  हार में गुंथ कर  जो साथ रहते है सदा।
ऐसे रंगीन गुलो का सबने चमन  देखा क्या।।

अब किसी किसान के घर भगत सिंह नही होते।
जहाँ   बन्दूको  के   बोने  का  चलन देखा क्या ।।

 देश   में   बहती   है  देखा प्यार की गंगा बहुत ।
हिन्दू ओ मुस्लिम का  वो गंगो जमन देखा क्या ।।

देश पर अपने जो मर मिट जाये हँसकर के जलज।
ऐसे   वीर  सपूतो  के  तिरंगे का कफ़न देखा क्या।।

डॉ० लियाकत अली 'जलज'

ग़ज़ल  8
बह्र - 212   212   212   212
काफ़िया  - आन
रदीफ़  - हैं काशी की बेटियां

आन, बान ओ शान है, काशी की बेटियां।
लक्ष्मी बाई महान है,काशी की बेटियां।।

लाई है स्वर्ण मेडल कामनवेल्थ  जीतकऱ ।
देश  की  शान हैं   काशी   की   बेटियां ।।

हर साँस में बसती है गन्ध माटी की प्यारे ।
खुसबू   है  फूलदान है काशी की बेटियां ।।

बेटा - बेटी   में   तो   कोई   फर्क  है  नही  ।
होती ये कुल की मान है, काशी की बेटियां।।

काशी की हर गली ही लियाकत है प्यार की।
इस देश की पहचान है, काशी की बेटियां।।

डॉ0 लियाकत अली

गुरुवार, 17 मई 2018

1:00 am

माँ भारती के लाल हो,हिन्द देश की शान हो - विकास भारद्वाज

माँ भारती के लाल हो,हिन्द देश की शान हो
सरकार मौनी साधे, हिंसा से बचाइये ।।

सर्जिकल स्ट्राइक हो,मुंह तोड़ जवाब हो ।
कारगिल ध्यान करो, मजा तो चखाइये ।।

चुकता करो हिसाब,वीरों अगले पिछले ।
हमारे दो के बदले, तोप तो चलाइये ।।

ऐसी करिए दुर्दशा, गिनने ना पाए लाश ।
कायराना चाल खेली, सबक सिखाइये ।।

© विकास भारद्वाज

बुधवार, 16 मई 2018

2:29 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष' की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल क्र० 1           

वज्न      -- 1222   1222  1222
काफिया - ए
 रदीफ  -  को

हमारा ही नशेमन था जलाने को ।
हमारा ही कलेजा था  दुखाने को ।।

हमीं से सीख के शोखी अजी देखो ।
हमारे  सामने  आये   दिखाने  को ।।

दिये  थे  फूल  हाथों  में  हसीं  तेरे ।
उसी  हाथों मिला खंजर चुभाने को ।।

दुआ  में  रोज  माँगी  थी खुशी तेरी ।
मिले ले किन हमीं  तुमको रुलाने को ।।

भुलाया था सभी को ही तिरी लौ में ।
हमी को आज कहते हो भुलाने को ।।

वफा  का  खूब  पाया  है सिला हमने ।
चले हो आज तुम खुद ही मिटाने को ।।

चले हो यूँ  कहाँ देखो  यहाँ मुड के ।
नहीं  यूँ  छोडता  कोई जमाने  को ।।

रहेंगे  हम  कहाँ  बोलो  बिना तेरे ।
जरा दो  बोल  बोले जा दिवाने को ।।

विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'


ग़ज़ल   2       
वज्न -- १२२  १२२  १२२  १२
काफिया --  आ
रदीफ --    कर गया

गमे जाम ऐसा पिला कर गया ।
हमें मौत  से वो मिला कर गया ।।

रुलाया  उसी  की खुशी ने हमें  ।
नया  दर्द  ऐसा दिला कर गया ।।

किया  याद  हमने  हमेशा  उसे ।
उसे क्या हमें वो भुला कर गया ।।

हँसाया  हमीं   ने   हमेशा  जिसे ।
भला  हो  हमें वो रुला कर गया ।।

जगे  हम  तभी  से खुदा  खैर कर ।
हमें  बाजुओं  में  सुला  कर  गया ।।

उसे  ढूँढते  हैं  उसी की डगर  ।
जहाँ वो हमें कल बुला कर गया ।।

खुदा  जिंदगी  ये  हुई   बेवजह ।
नशेमन  हमारा मिटा कर गया  ।।

विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'

 गजल  3
वज्न -- 122  122  122  122
काफिया --आर
रदीफ   --  दें

मिले जो  हमें  वो  गमों को भुला दें ।
खिजाँ जिन्दगी को गुलों से सजा दें ।।

जलाओ  हमेशा  शमा  हौसलों की ।
बुझायें  शमा  को  न ऐसी  हवा दें ।।

निभायें  हमेशा  किये  जो भी वादे ।
नहीं  जिंदगी  में किसी को  दगा दें |।

दुखायें नहीं दिल कभी भी किसी का ।
दुखी  जो  भी  आये मुहब्बत लुटा दें ।।

कभी  आँच  आये  वतन पे  हमारे ।
वतन के लिये हम खुदी को मिटा दें ।।

पढेंगे   हमेशा   अमन  के   तराने ।
चमन में अमन है सभी को बता दें ।।

झुकाना किसी को नहीं खंजरों से ।
झुकाना  वही  चाहतों से झुकादें ।।

मिरी आज दिल में तमन्ना यही है  ।
खुशी  सब  रहें ये हमेशा दुआ दें ।।

विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'           


गजल  क्र 4
बहर- २१२२ २१२२ २१२२
काफिया --- आ
रदीफ -------रहा है
°°°°°°°°°°°°°°°°°°°°
ये युवा किस राह चलता जा रहा है।
वे वजा ही आज बहका जा रहा है ।।

ढा रहे है रोज ही जुल्मो सितम को ।
बागवाँ कैसा ये उजडा जा रहा है ।।

हाथ बच्चों के थमा पत्थर रहे हैं ।
कौन कहता मुल्क पढता जा रहा है।।

टाँग खींची भाई ने ही भाई की है ।
भाई से ही भाई लड़ता जा रहा है ।।

दोगलों ने देश को ही खा लिया है ।
देश पर कर्जा ही बढता जा रहा है ।।

कौन कहता है गुलामी है नहीं अब ।
रंग दूजों का ही चढता जा रहा है ।।

आज नारी देश की महफूज क्या है ।
कोंख में खंजर ही गडता जा रहा है ।।

          विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'

ग़ज़ल क्र 5

बहर- १२२२ १२२२ १२२२ १२२२

हमारे पास आ जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।
हमें अपना बना जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

हमेशा याद आती हैं अदायें झूमतीं तेरीं ।
जरा सा मुस्कुरा जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

सजाये ख्वाब थे हमने हसीं महफिल सजाने के ।
मुहब्बत को जगा जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

बनो हमराह तुम मेरे हमेशा साथ देने को ।
मेरे दिल में समा जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

सुनाये गीत जो तुमने दुनिया से छिपा कर के ।
वहीं फिर से सुना जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

भुलाते याद जब तेरी तो खुद को भूल जाते हैं ।   
घटा बन दिल पे छा जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

नहीं अब चैन आता है बड़ा बैचेन ए दिल है ।
दवा दर्दे पिला जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

जो कसमें हमने खाई थीं हमेशा जान देने की ।
वही वादा निभा जाओ तुझे दिल ने पुकारा है ।।

विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'

गजल  7
वज्न - १२२२  १२२२  १२२२ १२२२
काफिया - ने
रदीफ    -  को

हमारे  पास आ जाओ हमारा गम भुलाने को ।
बना लो आज तुम अपना कलेजे से लगाने को ।।

जमाना आज का देखो बडा मुश्किल गुजारा है ।
यहाँ हर  शख्श बैठा है मुआ काँटा चुभाने को ।।

भरोसा कौन करता है किसी का भी जमाने में ।
लगे हैं  एक  दूजे  को   यहाँ  इन्शाँ  सताने को ।।

यहाँ  पर रोज  लुटते हैं यहाँ  पर रोज मरते हैं ।
मगर  कोई नहीं  आता  गरीबों के बचाने को ।।

करें जो बेइमानी बस उन्हीं का आज परचम है ।
सुने कोई  नहीं  भाई  शरीफों  के फसाने को ।।

बचाई जान थी जिसकी कि बाजी जान की देकर ।
वही   खोले   पिटारा   है  हमेशा   ही डसाने को ।।

रखे  जो  पास  हैं  ईमाँ  बने  मजबूर  बैठे हैं ।
यहाँ मक्कार जो जितना चलाता है जमाने को ।।

बताऊँ आप को कैसे बड़ा मजबूर 'विश्वेश्वर',
खड़े हैं घेर कर दुश्मन मुझे खंजर चुभाने को ||

-विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'


गजल 8
बहर- २१२२ , २१२२, २१२२, २१२.
काफिया ----- आ
रदीफ -------- छोड दो

मुस्कुरा कर सामने से पास अाना छोड़ दो ।
देख कर हम को जरा नजरें मिलाना छोड़ दो ।।

देख कर हम पर गुजरती ए सनम हम क्या कहें ।
इश्क के मारे बहुत हम को सताना छोड़ दो ।।

खौफ लगता है सुनो तुम को जमाने से कहीं ।
तो ज़माने में रहो या फिर ज़माना छोड़ दो ।।

आज तक बोले नहीं बस ये चुभन दिल में रही ।
मौन रह कर भी हमें तुम अब रुलाना छोड़ दो ।।

कौन कहता है कि हम आशिक नहीं तेरे सनम ।
आइने   के  सामने  तुम   ए  बताना  छोड़  दो ।।

प्यार  में शम्मा   विचारी  देख तो पल पल जली ।
या तो तुम शम्मा बनो या फिर जलाना छोड़ दो ।।

जान तुम पर है फिदा जाने जिगर मैं क्या कहूँ ।
जान  न   दे  दूँ कहीं तुम आजमाना छोड़ दो ।।

चाँदनी में चाँद बन कर तुम नहीं आया करो ।
चाँद शरमाता बहुत है छत पे आना छोड़ दो ।।

  - विश्वेश्वर शास्त्री 'विशेष'

     राठ हमीरपुर (उ.प्र.)
2:25 am

मुहब्बत ग़ज़ल संग्रह में नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत" की कुछ ग़ज़लें

ग़ज़ल  1
वज्न     - 212 212 212 212
क़ाफ़िया - आ
रद़ीफ  - चाहिए।

शब्द बोलो मगर तौलना चाहिए ।
तौल करके सदा बोलना चाहिए ।।

होश आता नहीं शाम होते  यहाँ ।
जाम पीकर नहीं झूमना चाहिए ।।

नैन उनके मुझे देखते हैं अभी ।
आस करके जिया खोलना चाहिए ।।

पाक मिट्टी मिली आज हमको यहाँ ।
हाथ  लेकर  इसे  चूमना   चाहिए ।।

दोस्ती के सफ़र में मिली जो दुआ ।
साथ उसको लिये पूजना चाहिए ।।

रोज जिनके यहां खेलते थे कभी।
पास जाकर वहां घूमना चाहिए।।

दर्द  होगा  उसे  दूर  जाये  कही ।
राज की बात हैं सोचना चाहिए ।।

भौह तिरछी किये पास थी वो खङी ।
नैन  भी  तो  नही  मोङना  चाहिए ।।

प्रीत करता रहा रात दिन में उसे ।
इस तरह से नही छोड़ना चाहिए ।।

वो किताबी मजे याद आते हमें ।
लेख लिखकर सदा जाँचना चाहिए ।।

राह कांटो भरी जो मिलेगी कभी।
अश्क आँखो लगे पोछना चाहिए ।।

नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "


गजल  2
वज्न  - 122 122 122 122
काफिया - आ
रदीफ - नही है

हमारे  हृदय  का  किनारा  नही  है ।
किसी की नज़र का इशारा नही है ।।

दिखी जो जहाँ में पड़ा आज पीछे ।
जमाना  दिखाये  नजारा  नही  है ।।

करूं बात सारी नदी की लहर सें ।
बहाये  सभी  को  गवारा  नही है ।।

भले  रूठ  जाये  हमारी  मुहब्बत ।
जमीं पर मिले वो सितारा नही है ।।

चले चाल सीधी मिले अजनबी भी ।
खुमारी  चढ़ी  पर  पुकारा  नही  है ।।

कहो  आज मनसे जहां में जहाँ पर ।
किया  काम  ऐसा  सुधारा  नही  हैं ।।

नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "

ग़ज़ल 3
बह्र      - 122 122 122 122
काफ़िया  -  अन
रद़ीफ      -  की

सुनाओ उसी को सुने बात मन की ।
दिखाओ जहाँ में रहे आस धन की ।।

खिलौना बना हैं मुसाफिर यहां का।
न ठहरो वहां पर हिफाजत न तन की।।

हरी डाल तोङे उसी को सजा दो ।
मिले नेक छाया जहाँ छाँव वन की ।।

निकालो न पाती लिखी थी जुवां से।
सिखाओ पढ़ा कर गुने सोच जन की।।

किनारे किनारे चला आज उससे ।
कहू आज भारत तमन्ना गगन की ।।

तपन  में  जलेगें मुहब्बत  करेगें  ।
करूं आज बाते सुहाने चमन की ।।

उठूँगा   गिरूँगा   चलूँगा  जहाँ   में ।
करूंगा हिफाजत यहां पर वतन की।।

लडाई   करो   दूर   मेरा   शहर  हैं ।
दुआ अब करो आज न्यारे अमन की ।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "

ग़ज़ल 4
बह्र- 1222 1222 1222 1222
रद़ीफ     -  को
काफ़िया -  ये

कही कोई नही होता सफर में साथ चलने को ।
मिले दुश्मन यहाँ हैं सब नहीं कोई पिघलने को ।।

उसी ने जान दी अपनी मगर सोचा नही हैं कुछ ।
हथेली पर रखा हैं दिल चला मैंखाने पलने को ।।

भरोसा कर लिया मैंने उसे अपना समझ कर ही ।
यहाँ  सीधे  चलाये  तीर  मेरी  जान  खलने  को ।।

करूं सेवा उसी की रात दिन राही मिले जो हैं ।
लगी जो चोट सीने में वही पर तेज मलने को ।।

सिफारिश हो गई हैं तो जमाना प्यार करता है ।
करूं फरियाद में रब से जरा सा और फलने को।।

सिखाया पाठ जो हमको वही में आज बतलाता।
सड़क की मोड़ पर बैठे सभी अब आज पलने को।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "

गज़ल 5
वज्न  - 1222 1222 122
रदीफ - हरदम।
काफ़िया - आ।

जमाने ने दिखाये रंग हरदम ।
रहा में भी उसी के संग हरदम।।

बताई थी बहुत बाते सफर में ।
मगर में था परेशां तंग हरदम ।।

नयी तकनीक खोजी है जहां में ।
बहुत  ढूँढ़े  हुआ वो दंग हरदम ।।

डराते   हैं  मुझे  अंगार  से  वो  ।
लडे हैं हम सदा ही जंग हरदम ।।

नमक डाले कभी वो रोज यारो ।
जले  थे  जो हमारे अंग हरदम ।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"

ग़ज़ल 6
वज्न - 122 122 122 122
क़ाफ़िया - आ
रद़ीफ - हुआ हैं

दिले  इश्क को  तो कमाया हुआ है ।
ये दिल रात दिन भर जलाया हुआ है ।।

मुझे   क्या   पता  था हुई  पीर  भारी ।
नरम हाथ से खिल खिलाया हुआ है ।।

जमाना  सुने  आज  मेरी  कहानी ।
दिवाना वही फिर सुलाया हुआ है ।।

मुझे   आज   तो   वो  बुराई  सताये ।
उसी दिल लगी को भुलाया हुआ है ।।

उसी  से  कहूँ राज दिल खोलके मैं ।
बिना  पैर  के  भी  चलाया हुआ  है ।।

हमारा  कहा  आप  गर  मान  लेते ।
यहा आँख से गम पिलाया हुआ है ।।

खड़ी दूर मुझसे जरा पास आओ ।
हमे  रात  मे  भी बुलाया हुआ है ।।

- नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"

 ग़ज़ल 7
बह्र - 1222 1222 122
रद़ीफ - आया
काफ़िया - आम।

यहाँ पर आज कैसा नाम आया ।
कही कोई नही अब काम आया ।।

सभी  बैठे  यहाँ पर मुँह फुलाये ।
नही जब हाथ में तो दाम आया ।।

नशे  से  हो  गये मशहूर जो भी ।
पिये वो भी यहाँ पर जाम आया।।

कही  जोगी  कही  भोगी मिले हैं ।
बहुत भटके यहाँ पर धाम आया ।।

हुकूमत छोड़ दी हमने जहां की।
वही सब मोड़ करके थाम आया।।

नीतेन्द्र सिंह परमार " भारत "

ग़ज़ल 8
बह्र       :- 1222 1222 1222
काफ़िया:- ए
रद़ीफ:-    को

मिले हमको यहाँ सब साथ चलने को ।
यही  बाते  सुनी  हैं  रोज  खलने को ।।

हमारा तो मुकद्दर बोलता है जो ।
किसी के रास्ते में नेक मिलने को ।।

सुमन मन से मिले वो बाग बन कर भी ।
गुलाबी   रंग   की  बौछार  फलने  को ।।

कभी उससे किया वादा निभाया है ।
नई सी पंख की डाली न खिलने को ।।

गनीमत हैं जहाँ वालो अभी तो ये ।
कहो मत हाथ में भी हाथ मलने को ।।

यहाँ रोका नही तुमको शराफत हैं ।
चले आओ समय के साथ ढलने को ।।

-नीतेन्द्र सिंह परमार "भारत"
   छतरपुर  ( मध्यप्रदेश )

विशिष्ट पोस्ट

सूचना :- रचनायें आमंत्रित हैं

प्रिय साहित्यकार मित्रों , आप अपनी रचनाएँ हमारे व्हाट्सएप नंबर 9627193400 पर न भेजकर ईमेल- Aksbadauni@gmail.com पर  भेजें.