हिंदी साहित्य वैभव

EMAIL.- Vikasbhardwaj3400.1234@blogger.com

Breaking

गुरुवार, 18 अक्टूबर 2018

6:27 am

भवानीमंडी के साहित्यकार राजेश पुरोहित होंगे राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित

भवानीमंडी:-यूथ वर्ल्ड सोशल समूह द्वारा 22 व 23 अक्टूबर को मरु नगरी बीकानेर  में यूथ वर्ल्ड सोशल मीडिया मैत्री सम्मेलन 2018 बीकानेर के वेटनरी सभागार में होगा । राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड समारोह के इस  भव्य आयोजन में भवानीमंडी के कवि साहित्यकार राजेश कुमार शर्मा पुरोहित को राष्ट्रीय स्टार अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
            पुरोहित को यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के प्रमुख और आयोजन के कोऑर्डिनेटर भेरू सिंह राजपुरोहित ने ये जानकारी दी ।
  दो दिवसीय समारोह का आगाज़ यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के संरक्षक राष्ट्रपति अवार्डी राजेन्द्र कपूर; दिल्ली,समाज सेवी राजकंवर राठौड़;जयपुर,सेन्टर फ़ॉर वीमेन स्टडीज की डायरेक्टर डॉ. मेघना शर्मा,फ़िल्म प्रोड्यूसर अशोक सिंह शक्तावत,प्राकृतिक चिकित्सक अनिता तंवर;ऋषिकेश,देव शर्मा,ललिता संजीव महरवाल;जयपुर,समाज सेवी अमन लवली मोंगा; सिरसा,डॉ. चेतन प्रकाश राजपुरोहित,समाज सेवी कु.गजेंद्र सिंह टुकलिया,समाज सवी राज शर्मा नींदड़,सुप्रसिद्ध कवियित्री डॉ. पूनम मटिया;दिल्ली सहित देश प्रदेश की वरिष्ठ शख्सियतों के सानिध्य में होने जा रहा है। इस समारोह में देश प्रदेश की 101 विशिष्ट प्रतिभाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्टार डायमंड अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। समारोह में डॉ. मेघना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उद्बोधन देगी व अपने कर कमलों से 101 प्रतिभाओं को सम्मानित करेगी।

6:15 am

शेर पे सवार होके,जगत जननी वो माता। - धनंजय सिते


शेर पे सवार होके,जगत जननी वो माता!
भक्तो के लिये देखो, दौडी चलि आई है!!

दिन दु:खियो के उसने,हर लिये सब दु:ख!
सौगात खुशियो कि,झोली भर लाई है!!

छोडो सब मनमुटाव,द्वेष,क्लेश ईर्षा भी!
देखो,देखो कितनी सुहानी घडी आई है!!

अश्विन शुक्ल प्रतिपदा,कितना है शुभ दिन!
जगत कि पालनहार,घर-घर आई है!!
        ****************
             !! २ !!
करो पुजां आराधना,और भक्ती साधना!
जो भी करो तन-मन,और ध्यान से करो!

पुरे दिन,आधा दिन,चार छह घंटे या तो!
पांच मिनट ही सही,पुरी श्रध्दा से करो!

जलाओ अखण्ड ज्योत,या जवारा बोओ कोई!
करो व्रत उपवास,या मौन व्रत तो धरो!

मायके आई है मैय्या,नौ दिन के लिये तो!
करो धुप निरंजन,कोई रंगोली भरो!!
     ********************
            !! ३ !!
तुही सिंहवाहिनी है,महिषासुर मर्दिनी तु!
तुही माता जगदंबा,तुही तो भवानी है!

दृष्टो का संहार करे,नित नए रुप धरे!
बम्लेश्वरि,ज्योतावाली,तुही माता रानी है!!

नौ दिन भक्तो को,दशहरा दिवाली लगे!
सप्तशति,चालिसा तो,सबकि जुबानी है!

श्रध्दा भक्ति कि जो बहे,घर-घर सुर सरी!
ऎसा क्यो न लागे,घर-घर महारानी है!!
     ********************
            !! ४ !!
चंड-मुंड मारे मैय्या,रक्तबिज भी संहारे!
महिषासुर वध किया,मैय्या पल भर मे!!
भक्तो पे है साया तेरा,भक्तो पे है माया तेरी!
नौ दिन नौ भोग,लागे घर-घर मे

बैठकि मे गाय का घी,द्वितिया शक्कर तिजा!
दुध खिर,मालपुआ,चढ़े चौथे दिन मे!!

केला चढ़े पंचमि को,शहद शष्ठी सप्तमि गुड!
अष्टमि को नारियल,तिल चढ़े नवमि मे!!
    **********************
           **अंतिम बंद**
             !! ५ !!
साढ़ेतिन शक्तिपीठ,है मांता रानी के जो!
तुलजापुर कि तुलजा,कोल्हापुर कि माहालक्ष्मी है!!

माहुरगढ़ कि माँ रेणुका,वणी कि है सप्तश्रृंगी!
ये मांता के श्रध्दा स्थल,साढेतिन पिठ है!!

कोई बिपदा न आए,कभी उस भक्त पर!
माता सारे सुख देके,दु:ख उसके लेति है!

सच्चि भक्ति और साधना,जो भी करे आराधना!
माता सदा उस भक्त के,घर मे ही रहति है!!

स्वरचित:-
हास्य,व्यंग,ओज,पँरोडी कवि
    धनंजय सिते(राही)
  mob:-9893415829
********************

विशिष्ट पोस्ट

सूचना :- रचनायें आमंत्रित हैं

प्रिय साहित्यकार मित्रों , आप अपनी रचनाएँ हमारे व्हाट्सएप नंबर 9627193400 पर न भेजकर ईमेल- Aksbadauni@gmail.com पर  भेजें.